वाराणसी, नवम्बर 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विरोध के बीच मंगलवार दोपहर वीडीए की टीम ने दालमंडी क्षेत्र में अवैध घोषित मकानों पर नोटिस चस्पा किया। टीम ने लाउडहेलर के माध्यम से मकानवासियों को तीन दिन के भीतर भवन खाली करने की चेतावनी दी। वहीं, मार्ग चौड़ीकरण के लिए जारी ध्वस्तीकरण अभियान के विरोध में लगातार दूसरे दिन दालमंडी की दुकानें बंद रहीं और व्यापारी काली पट्टी बांधकर गलियों में डटे रहे। इस दौरान पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) द्वारा अधिग्रहीत तीसरे भवन (लक्ष्मी कटरा) का ध्वस्तीकरण भी जारी रहा, जिसकी ड्रोन से निगरानी की गई। दोपहर में अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में वीडीए सचिव डॉ. वेदप्रकाश मिश्र, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह और अन्य अधिकारी भारी फोर्स के साथ दालमंडी पहुंचे। क्षेत्र में प्रवेश के दो...