प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज जंक्शन के लीडर रोड की ओर स्थित जी-प्लस-फाइव इमारत को रेलवे हर हाल में खाली कराएगा। कर्मचारियों के विरोध के बाद रेलवे प्रशासन ने 15 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी है। इसके बाद इमारत को खाली कराकर 15 साल के लिए वाणिज्यिक उपयोग के लिए ठेके पर देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रेलवे ने इस बहुमंजिला इमारत का निर्माण रेलकर्मियों के उपयोग के लिए किया था और एक फ्लोर पर कार्यालय भी संचालित हो रहे थे। हालांकि निर्माण पूरा होने के बाद रेलवे ने पूरी इमारत को वाणिज्यिक उपयोग में लाने की योजना बनाई है। इसके तहत भवन को 15 वर्ष के लिए किराये पर देने की तैयारी है। जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा।इसी क्रम में रेलवे प्रशासन ने 31 मार्च तक कार्यालय खाली करने का आदेश जारी किया था। गुरुवार को रेलवे की ओर से कुछ कार्यालयों में त...