विरोध के बाद बिजली आपूर्ति बहाल
सोनभद्र, मई 19 -- शक्तिनगर। एनसीएल बीना कॉलोनी में मंगलवार दोपहर कथित तौर पर अवैध बिजली जला रहे लोगों के खिलाफ एनसीएल बीना प्रबन्धन की कार्रवाई बैक फायर कर गयी। प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया । जमकर हुए हंगामें के बाद ग्रामीणों नें प्रबंधन के लोगो का घेराव कर विरोध जताया । सूचना मिलने पर पहुंची बीना पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर शांत कराया।घरसड़ी पंचायत प्रधान प्रतिनिधि ओम नारायण और राजन भारती के अगुवाई में पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों का आरोप था कि भीषण पड़ रही गर्मी में प्रबंधन ने बिना किसी सूचना के बिजली काट कर विवाद उत्पन्न करा रहा है। आक्रोश देख प्रबंधन ने फिलहाल ग्रामीणों की बिजली बहाल कर दी तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सास ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.