गिरडीह, अप्रैल 3 -- बगोदर। बगोदर में मटन की कीमत में प्रति किलो एक सौ रुपए की कमी आ गई है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद मटन विक्रेताओं ने मटन की कीमत में कमी की है। इतना हीं नहीं मटन विक्रेताओं ने अपनी दुकानों के पास रेट चार्ट भी लगाकर रखा है। जिसमें 7 सौ रुपए प्रति किलो मटन का कीमत लिखा हुआ है। मटन की कीमत में की गई कमी के बाद स्थानीय लोगों में मटन की कीमत को लेकर व्याप्त नाराजगी अब दूर हो गई है। बता दें होली के दिन से हीं बगोदर में मटन की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी। 8 सौ रुपए प्रति किलो मटन की बिक्री की जा रही थी। इससे मटन के खरीदारी करने वालों में नाराजगी थी। स्थानीय लोगों ने आसपास के इलाके में मटन की कीमत की जानकारी लेकर बगोदर में बढ़ाई गई कीमत पर नाराजगी जताई थी। इतना हीं नहीं लोगों ने मटन विक्रेताओं की दुकान पहुंचकर आसपास के इलाके म...