प्रयागराज, मार्च 21 -- काव्य-श्री साहित्य वाटिका व रुद्रादित्य प्रकाशन की ओर से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पुस्तक विमोचन समारोह हुआ। अतिथियों ने कवि शैलेन्द्र जय के काव्य संग्रह एक अंजुरी धैर्य का विमोचन किया। अध्यक्षता कर रहे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति व साहित्यकार विभूति नारायण राय ने कहा कि युद्ध के मकड़जाल में विरोध करने की ताकत मात्र कविताएं रखती है और यह कविताएं उसमें पूर्ण रूप से सफल हैं। प्रलेस के महासचिव संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ईरान और अमेरिका के युद्ध पर केंद्रित कविताएं प्रतिरोध की कविताएं हैं। विशिष्ट अतिथि नवगीतकार यश मालवीय ने कहा कि कविताएं भगवती प्रसाद मिश्र की धारा की कविताएं हैं। इविवि हिंदी विभाग के प्रो. कुमार वीरेंद्र ने कहा कि शैलेन्द्र कि यह धैर्य की कविताएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.