शाहजहांपुर, जून 15 -- हाईवे निर्माण के लिए खानपुर गांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर कई मकानों को तोड़ा गया। अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल गांव में तैनात रहा। लिपुलेख भिंड स्टेट हाइवे को नेशनल हाईवे 30 से जोड़े जाने को लेकर खानपुर गांव में दो दर्जन भवनों को ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई को लेकर सोमवार की दोपहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। एनएचएआई के अभियंता दिनेश सिंह के निर्देशन में अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया तो भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। लोगों ने सदर तहसील की नायब तहसीलदार पूनम मधुकर व सीओ इशिका सिंह से काफी मिन्नतें की कि उन्हें कुछ समय दे दिया जाए।

अतिक्रमण हटाने के निर्देश इस पर अधिकारियों ने कहा कि लाल निशान बहुत पहले लगाकर अतिक्रमण को स्वयं हटाने की अपील की गई थी तब अतिक्रमण ग्रामीणों के द्वारा नहीं हटाया गया था। जेस...