उन्नाव, मार्च 9 -- उन्नाव। रूह कंपा देने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। जिस मासूम को गोद में खिलना चाहिए था, उसे अपनों ने ही मौत की नींद सुला दिया। एक युवक ने अपनी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए बड़े भाई की साली के छह माह के मासूम बेटे का गला घोंट दिया। साजिश ऐसी कि फिल्म की पटकथा भी फेल हो जाए, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस कातिल के पाप का घड़ा फोड़ दिया। सदर कोतवाली में सोमवार को बच्चे की मां ने हत्यारोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। झांसी में थाना एरच क्षेत्र के गांव डूंडी निवासी राघवेंद्र पुत्र किस्मत इन दिनों सदर कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी के पास तिरपाल डालकर अपने परिवार के साथ रह रहा है। पहलीखेड़ा गांव निवासी उसकी साली मैना देवी पत्नी भोला शुक्रवार को उसके घर आई। देर रात पहलीखेड़ा गांव निवा...