रांची, अगस्त 23 -- रातू, प्रतिनिधि। सरना रत्न दादा वीरेंद्र भगत की स्मृति में करम पूर्व संध्या का आयोजन 20 सितंबर को सरना टोंगरी पड़हा भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी। सरहुल पूजा समिति रातू के अध्यक्ष आदित्य तिर्की ने बताया कि इस अवसर पर करम पर्व से जुड़े पारंपरिक गीत, नृत्य और रीति-रिवाजों की प्रस्तुति होगी। आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ना और सरना रत्न दादा वीरेंद्र भगत के योगदान को याद करना है। उन्होंने सभी समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि आयोजन में पारंपरिक संस्कृति का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। करम पर्व आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व है, जिसे भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है। मौके...