बेगुसराय, जून 23 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। धरोहर शहरों में नहीं बल्कि गांव में है। इसे बचाने की जरूरत है। आज दुनिया के कई देशों में अपनी धरोहरों के प्रति उदासीनता है। ऐसी स्थिति में इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज का यह प्रयास है कि हम अपनी विरासत व अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आमजन के साथ प्रयास करें। ये बातें चांद सूरज भवन रिफाइनरी टाउनशिप में मंगलवार को इंटेक बेगूसराय चैप्टर का शुभारंभ करते हुए इंटेक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने कहीं। यह भी पढ़ें- विरासत व संस्कृति को बचाने का हो प्रयास: अशोकधरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता उन्होंने कहा कि आज भारतीय संस्कृति का कोई जोर नहीं है। लेकिन दुख इस बात का है कि ब्रिटिश म्यूजियम में हमारी धरोहरों को संभाल कर रखा गया है। उस म्यूजियम में प्रवेश की व्यवस्था निशुल्क है...