दरभंगा, मार्च 21 -- दरभंगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, दरभंगा के तत्वावधान में विक्रम संवत 2083 के अवसर पर नववर्ष अभिनंदन समारोह का आयोजन कायस्थ मिलन परिवार समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय राजेंद्र भवन में किया गया। सिकटा के विधायक समृद्ध वर्मा ने समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हमें विरासत में जो संस्कृति मिली है उसी संस्कृति को आत्मसात कर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि महासभा का 138 वर्षों का स्वर्णिम इतिहास है। कायस्थ परिवारों का स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश में शिक्षा, साहित्य और संस्कृति के निर्माण में अहम भूमिका है। अमरेश्वरी चरण सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन की शुरुआत से लेकर इसे आगे बढ़ाने में कायस्थ समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नवीन सिन्हा ने कहा कि हमें इस प्...