औरैया, फरवरी 3 -- ककोर, संवाददाता। बिधूना तहसील क्षेत्र के ग्राम रठा, थाना कुदरकोट निवासी सौरभ कुमार ने क्षेत्रीय लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी औरैया से शिकायत की है। पीड़ित का कहना है कि पिता की मृत्यु के बाद भी विरासत में उनका नाम जानबूझकर नहीं चढ़ाया गया। सौरभ कुमार के अनुसार उनके पिता भूप सिंह की मृत्यु 24 अक्टूबर 2025 को हुई थी। इसके बाद विरासत दर्ज किए जाने की प्रक्रिया में क्षेत्रीय लेखपाल नागेश्वर चतुर्वेदी ने बिना समुचित जांच के उनका नाम निरस्त कर दिया, जबकि उनके भाई रोहित यादव, मोहित यादव और माता ज्ञया का नाम विरासत में दर्ज कर दिया गया। पीड़ित ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका नाम परिवार रजिस्टर में विधिवत दर्ज है। इसके बावजूद विरासत से नाम हटाया जाना नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.