झांसी, जनवरी 5 -- झांसी रेलवे स्टेशन की हेरिटेज बिल्डिंग बचाने के लिये चल रहे हस्ताक्षर अभियान के 9 वें दिन सोमवार को पुलिया नं. 9 में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि रेलवे जगत में झांसी की पहचान पूरे देश - दुनिया में है। अब से चार वर्ष पूर्व झांसी रेलवे स्टेशन से झांसी का नाम हटाये जाने के खिलाफ एक मुहिम छेड़ी गई थी। एक संघर्ष के बाद वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के साथ झांसी जोड़ा गया था। एक बार फिर वर्तमान में स्टेशन की पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बचाने का अभियान चल रहा है। जिसे व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। हम अपनी विरासत को हर हाल में बचाकर रहेंगे। इस मौके पर प्रशपा अध्यक्ष पंकज रावत,अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य,पूर्व पार्षद हुकुम चंद श्रीवास, मंसूर अली, दीपक पासवान , प्रीति श्रीवास , रहीश उद्दीन ...