विरासत गलियारा में चार दिन बाद बंद हुआ रिसाव, जलापूर्ति शुरू
गोरखपुर, अप्रैल 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विरासत गलियारा के थवई पुल के पास चार दिन बाद रिसाव बंद हो गया और पानी आपूर्ति बहाल हो गई। नगर निगम के अनुसार थवई पुल के अलीनगर तिराहा तक दोनों ओर से नई पाइप लाइन डाल दी गई और 74 घरों में पानी की आपूर्ति बहाल हो गई है। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। हालांकि कुछ लोगों के घरों में पानी का प्रेशर कम आया तो जलकल विभाग ने जल्द सुधार कार्य करने का भरोसा जताया। सात दिन पहले थवई पुल के पास गड्ढ़े में भरे रिसाव के पानी में गिरी युवती को डूबने से लोगों ने बचा लिया तो जलकल विभाग ने पानी बाहर निकालकर रिसाव बंद किया और लोक निर्माण विभाग ने सड़क समतल कर दिया। यह भी पढ़ें- साहब? कई सालों से अमृत योजना की पेयजल लाइन पड़ी है ठप नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल जलकल विभाग के जीएम रघुवेंद्र कुमार एवं लोक निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.