गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर। संयुक्त व्यापार मंडल (रजि.) के संयोजक रमेश चन्द्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट 'विरासत गलियारा' के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि परियोजना अंतिम चरण में होने के बावजूद कार्य की गति बेहद धीमी है, जिससे स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई स्थानों पर नालियों व डक्ट की ढलाई के बाद भी ढक्कन नहीं लगाए गए हैं, जिससे जलभराव व बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बरसात से पहले कार्य पूरा कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- गोड़धोइया नाला : जलभराव से ढाई लाख की आबादी को मिलेगी राहत यह भी पढ़ें- गोरखपुर के विकास का नया मॉडल बना गोड़धोइया नाला : योगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...