गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। कमिश्नर अनिल ढींगरा से सोमवार को भाजपा पार्षदों ने विरासत गलियारा योजना के तहत किए जा रहे नाला निर्माण कार्य में लापरवाही पर गंभीर चिंता जताई है। वार्ड नंबर 16 दिग्विजय नगर के पार्षद पूर्व उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा, पार्षद विष्णु शंकर श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद मंतालाल यादव, व्यापारी नेता राजू शर्मा, नारद कुशवाहा समेत अन्य ने मुलाकात की। कमिश्नर को बताया कि बक्शीपुर चौक से मस्जिद के पास सड़क के दोनों तरफ नाला निर्माण के लिए खोदा गया है। लेकिन 25 दिन बाद भी काम शुरू नहीं किया गया है। इससे स्थानीय नागरिकों को अनेक असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। मांग किया कि नाला निर्माण कार्य को तुरंत पूरा कराने और लापरवाही रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। कमिश्नर ने तत्काल मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.