विरासत और विकास से बनेगी मध्यप्रदेश की नई पहचान : मुख्यमंत्री मोहन यादव
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विरासत का गौरव और विकास की नई उड़ान अब मध्यप्रदेश की नई पहचान बन रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सामूहिक संकल्प, जनभागीदारी और अथक परिश्रम के साथ विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया। एक नवंबर को मनाए जा रहे स्थापना दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं है, बल्कि यह समृद्ध भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, आध्यात्मिक चेतना और असीम संभावनाओं की जीवंत पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने अपने गठन के बाद से 71 वर्षों की लंबी यात्रा तय की है। इस दौरान राज्य को कई अच्छे और कठिन अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.