रांची, मार्च 23 -- कांके,प्रतिनिधि। प्रखंड के पिठोरिया ऊपर कोनकी और जिद्दू गांवों में आयोजित प्राकृतिक पर्व सरहुल मिलन समारोह में सोमवार को आदिवासी लोकगीत और संगीत की गूंज से पूरा माहौल उत्साह से भर उठा। मांदर की थाप पर लोग देर तक झूमते रहे। पारंपरिक नृत्य-गान ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरहुल पर्व आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति, विरासत और प्रकृति से अटूट लगाव का प्रतीक है। यह हमें अपने जड़ों से जुड़े रहने और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की सिख देता है। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता, रांची जिला अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, अशोक राम और महासचिव सूरज यादव भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सरहुल की ...