लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमती नगर, विशेषखंड स्थित आरपी ग्रीन लॉन में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव के विराम दिवस पर मंगलवार को कथा व्यास लक्ष्मी प्रिया जी ने रामराज्याभिषेक और सुंदरकांड का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास ने अपनी मधुर वाणी और सुरीले भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति व प्रेम से सराबोर कर दिया। कथा व्यास ने समाज में रामायण के आदर्शों को स्थापित करने का संदेश दिया। कथा महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्षद शैलेन्द्र वर्मा, संजय मिश्रा, रंगनाथ द्विवेदी, केडी वर्मा, आरएस पांडेय, प्रमोद सिंह, सुषमा वर्मा, तरुण मिश्रा, ओमकार पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने आरती की। भक्ति की धारा में डूबते हुए श्री राम कथा के महत्व को आत्मसात किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...