विराम खंड में नाले पर बने कैफे पर चला बुलडोजर
लखनऊ, जून 1 -- गोमतीनगर के विराम खंड क्षेत्र में नाले के ऊपर अवैध रूप से बने कैफे पर सोमवार शाम नगर निगम का बुलडोजर चला। महापौर सुषमा खर्कवाल के समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश देने के बाद नगर निगम के अधिकारी जागे। अधिकारियों ने नालों पर हुए निर्माणों को ध्वस्त करने का अभियान चलाया। शाम तक कई निर्माण तोड़े गए। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक विराम खंड-5 स्थित जीवन प्लाजा के सामने एक कैफे नाले के ऊपर अवैध निर्माण कर संचालित किया जा रहा था। इससे न केवल नाले की सफाई और रखरखाव प्रभावित हो रहा था, बल्कि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका बनी हुई थी। शिकायतों और निरीक्षण के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को गिरा दिया। इसके अलावा कुछ अन्य नालों पर भी हुए निर्माणों को नगर निगम ने गिरवाया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.