गोरखपुर, जनवरी 10 -- गोरखपुर। गोरखपुर के मालवीय नगर स्थित रामायण राय पार्क में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन का आयोजन हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति मालवीय बस्ती, मालवीय नगर की ओर से सुबह 10 से होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. आशुतोष कुमार दीक्षित करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में रमेश, प्रान्त प्रचारक (गोरक्ष प्रान्त) सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आयोजक पार्षद राजा यादव ने बताया कि विराट हिन्दू सम्मेलन का उद्देश्य समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। इसके लिए हिन्दू समाज के सभी वर्गों पुरुष, महिला एवं मातृशक्ति से सपरिवार सम्मेलन में भाग लेने की अपील की गई है। कार्यक्रम के संयोजक के वार्ड संख्या-4 के पार्षद राजा यादव ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विराट हिन्दू सम्मे...