साहिबगंज, अप्रैल 7 -- साहिबगंज। अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के जगतगुरु स्वामी रंगानाथचार्य ने कहा है कि संगठन में ही शक्ति है। जब हम एकजुट होंगे, तभी धर्म और राष्ट्र दोनों सुरक्षित रहेंगे। हमारे ऋषि-मुनियों व आचार्यों ने हमें जो मार्ग दिखाया है, वह केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी मार्ग है। आज ही संकल्प लें कि हम अपने धर्म का पालन करेंगे, अपनी संस्कृति का संरक्षण करेंगे और समाज के लिए निरंतर सेवा करते रहेंगे। जगतगुरु रंगानाथचार्य शहर के चानन स्थित सूर्य मंदिर गंगा तट पर मंगलवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ अयोध्या हनुमानगढ़ी के जगतगुरु स्वामी रंगानाथचार्य सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद अध्या कुमारी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की । मौके पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जगतगुरु स्वामी रंगानाथच...