बागपत, फरवरी 8 -- खेकड़ा। चांदीनगर क्षेत्र के सिंगौली तगा गांव में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जलेश्वर गिरी महाराज ने कहा कि देशभर में आयोजित हो रहे हिंदू सम्मेलन समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है और अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ आगे बढ़ता रहेगा। कहा कि आज की पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति की समुचित जानकारी नहीं मिल पा रही है। बच्चों में संस्कार, धर्म, संस्कृति और बड़ों के सम्मान की भावना विकसित करना आवश्यक है। यह भूमि केवल ज्ञान और विज्ञान की ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना की भी रही है। जब दुनिया भारतीय संस्कृति को अपना रही है, तब हमें अपनी परंपराओं को सहेजने की आवश्यकता है। वृंदावन से आए हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कृष्ण कुमार महाराज ने कह...