रुद्रपुर, फरवरी 22 -- पंतनगर। झा कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हनुमान धाम के संस्थापक एवं अध्यक्ष विजय ने सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज की एकजुटता ही राष्ट्र को सशक्त बनाएगी। प्रो. विनय विद्या अलंकार ने अपने प्रेरक प्रवचनों के माध्यम से धर्म, संस्कार और संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता शेर सिंह ने की। वहीं, डॉ. बृजेश सिंह नगर कार्यवाहक आरएसएस, डॉ. केपी सिंह, विवेक सक्सेना, रितेश सिंह, अजय तिवारी, सचिन शुक्ला, मनीष शुक्ला, पिंकी डिमरी, घनश्याम रजवार आदि रहे। इसके अलावा पंतनगर सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.