चम्पावत, मार्च 8 -- लोहाघाट में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लोहाघाट के सुई खैसकांडे में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर कलश यात्रा निकाली। रविवार को सुंई खैंसकांडे के आदित्य महादेव मंदिर में महेश खर्कवाल की अध्यक्षता पर मुख्य वक्ता सह विभाग प्रचारक जितेंद्र ने पंच परिवर्तन पर चर्चा की उन्होंने संघ शताब्दी वर्ष में क्षेत्रवासियों से संघ कार्य में सहयोग करने का निवेदन किया। उन्होंने हिन्दुत्व को आगे बढाने के साथ परिवार एक कैसे रहें, इस पर भी चर्चा की। मुख्य अतिथि मोनेश्वर मंदिर के थानापति धर्मराजानंदपुरी महाराज ने महिलाओ को जागरूक होने का आह्वान किया और अंग्रेजो के कालखंड का वर्णन किया। इस दौरान समाज में योगदान देने वाले कई लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं न...