सिमडेगा, मार्च 19 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। शिव मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रफुल्ल कुमार दुबे ने की। मौके पर 5 अप्रैल को जोराम स्टेडियम में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ एक आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें कृष्णा बड़ाईक को मुख्य संरक्षक, जबकि जगधन मांझी और अरुण कुमार को सह संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा प्रसन्न कुमार सिन्हा को संयोजक तथा दीपक राम और जग्गनाथ भोगता को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति में कुल 18 सक्रिय सदस्यों को शामिल किया गया है। जो सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में सहयोग करेंगे। बैठक में सम्मेलन का प्रचार प्रसार सभी पंचायतों में व्यापक स्तर पर...