साहिबगंज, अप्रैल 4 -- साहिबगंज। आगामी सात अप्रैल को शाम चार बजे से शहर के कबूतरखोपी चानन स्थित सूर्यदेव मंदिर घाट पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर यहां जोरशोर से तैयारी चल रही है। पूरे शहर को भगवा झंडा से पाटने का काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रत्येक हिन्दू घर में भगवा झंडा लगाने की योजना है। इसके लिए स्वयंसेक दिनरात तैयारी में जुटे हंै। उधर, कार्यक्रम की पूर्णता के लिए पांच अप्रैल की शाम चार बजे से स्थानीय सूर्यदेव घाट मंदिर परिसर में बैठक रखी गई है। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने को लेकर बैठक में विमर्श होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...