मधुबनी, फरवरी 5 -- खजौली। विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता को लेकर कार्यक्रम संरक्षक मुखिया अजय सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक मुखिया अर्जुन सिंह के नेतृत्व में ब्रह्मदेव चंद्रकला अंतर महाविद्यालय, खजौली के परिसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 8 फरवरी को सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को और अधिक विशाल एवं प्रभावशाली बनाने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अधिक से अधिक ऋषि- मुनियों, साधु-संतों, मातृशक्ति, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा माता-बहनों की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने हिंदू समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आवाहन किया। वहीं हिंदुत्व एकता को राष्ट्रीय पटल पर मजबूती ...