भदोही, दिसम्बर 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के सुंदरवन कटेबना स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग संगम क्षेत्र श्रीराम जानकाी मंदिर ट्रस्ट व संकल हिंदू समाज द्वारा बीस दिसंबर को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें हजारों की संख्या में एकत्रित हुए लोग सनातन धर्म की रक्षा को सदैव गंभीर रहने को संकल्पित होंगे। माता राजलक्ष्मी मंदा के नेतृत्व में मंदिर परिसर में सम्मेलन की तैयारी तीव्र वेग से चल रही है। माता राजलक्ष्मी मंदा ने बताया कि शनिवार को सुबह दस बजे से शाम तक सनातन धर्म से जुड़ने का आह्वान किया गया। सनातन धर्म के भक्तों से आह्वान किया गया कि इस हिंदू विराट सम्मेलन में ऐसा जन समूह का सैलाब उमड़े की कार्यक्रम ऐतिहासिक बन जाए। मंदिर परिसर में ही विश्व के सबसे ऊंचा 108 फीट लंबा मंदिर का निर्माण कार्य भी चल रहा है। इन दिनों मंदिर के गर्भगृह...