धनबाद, मई 18 -- चिरकुंडा श्रम कल्याण केंद्र मैदान में करणी सेना व सर्व हिंदू समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय विराट हिंदू महासम्मेलन में हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया गया। शनिवार को अंतिम दिन करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू पहुंचे। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म के लोग हिंदू धर्म का अपमान करते हैं, जबकि हिंदू सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हिंदू धर्म के लोगों में आई जागरूकता के कारण बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि करणी सेना सिर्फ राजपूतों का संगठन नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थिति को ध्यान में रखते हुए बुरे वक्त में देश की सरकार के साथ खड़े रहने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- हनुमान चालिसा पाठ के साथ हिंदू महासम्मेलन शुरू इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और एकजुटता के प्रतीक स्वरूप दर्शकों ने मोबाइल की लाइट ज...