झांसी, जून 20 -- झांसी (मोंठ)। गांव ररुआ स्थित अशोक आश्रम में ब्रह्मलीन परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी त्यागानंद जी महाराज परमहंस की स्मृति में गुजरे दिनों विराट संत सम्मेलन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या मेंं संत-महंतों ने शिरकत की। शनिवार अंतिम दिन यहां आस्था उमड़ पड़ी। महंतों को ज्ञान की गंगा बहाई। रविवार को भंडारा होगा। इसी के साथ संत सम्मेलन का समापन होगा। आयोजन समिति के अनुसार 18 जून से सम्मेलन शुरू हुआ। 19 को महंतों ने प्रवचन दिए। शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक संतों के प्रवचन दिए। रविवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक गुरु दीक्षा, तप- पूजन एवं भंडारा होगा। सम्मेलन में प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर स्वामी रामदेवानंद जी महाराज, स्वामी कैलाश स्वरूपानंद जी महाराज तथा साध्वी मीरा चेतन्य जी महाराज सहित अनेक ख्यातिप्राप्त संत-महात्मा अपने आध्यात्...