फिरोजाबाद, दिसम्बर 13 -- सुहागनगरी के रामलीला मैदान में फिर से विराट संत सम्मेलन हर वर्ष की तरह सोहम महामंडल के तत्वावधान में 16 दिसंबर से 23 दिसंबर तक किया जाएगा। आयोजन की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। वार्ता के दौरान शनिवार को पदाधिकारियों ने बताया कि सोहम महामंडल का यह 46वां धार्मिक आयोजन है। इसके लिए आयोजन समिति ने तैयारी अभी से शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होगा। संरक्षक स्वामी विवेकानंद महाराज एवं कृपा पात्र अध्यक्ष स्वामी सत्यानंद महाराज वृंदावन धाम मौजूद रहेंगे। कलश यात्रा की आरती के दौरान सदर विधायक मनीष असीजा, मॉडर्न इंडस्टरीज से भगवानदास, मुनेंद्र कुमार बंसल एवं अभिषेक गर्ग मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...