गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। शाहपुर बम्हैटा स्थित किसान आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र विराट यादव ने 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। विराट ने कुश्ती प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल कर गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। व्यायाम शिक्षक जितेंद्र तितौरिया ने बताया कि देवरिया स्थित पीएश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 25 से 29 सितंबर के बीच 70 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विराट यादव ने मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व किया। विराट ने अंडर-14 सब जूनियर के 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जनपद के साथ मेरठ मंडल का भी नाम रोशन किया है। कांस्य पदक जीतकर विराट बुधवार को विद्यालय लौटे। विद्यालय में आगमन पर वि...