बरेली, जून 19 -- निशांत पटेल स्टेडियम में चल रही डीजी इंफ्रा बरेली कॉर्पोरेट लीग में फरीदपुर स्टार्स ने एक्सप्लोर इलेवन को हराया। फरीदपुर स्टार्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 221 रन बनाए। कप्तान विराट यादव ने 54 गेंद में 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सप्लोर इलेवन 98 रन पर ऑलआउट हो गई। पवन चौधरी व शादाब ने 2-2 विकेट लिए। विराट यादव मैन ऑफ द मैच रहे। दिन के दूसरे मैच में डीजी इंफ्रा ने किंग्स लेयर को 37 रन से हराया। डीजी इंफ्रा ने अनुज शर्मा के 45 व अंकित सिंह के 33 रन की बदौलत 172 रन बनाए। यह भी पढ़ें- विराट यादव के शतक से फरीदपुर स्टार्स की जीत किंग्स लेयर 135 रन ही बना सकी। कादिर खान ने 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। पुरस्कार नरेंद्र गंगवार ने दिए। यह भी पढ़ें- प्रो क्लब, अमायरा रोज की टीम ने जीते मैच

हिंदी हिन्दुस्तान ...