नई दिल्ली, जनवरी 11 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाने से चूक गए। हालांकि विराट कोहली का वनडे में शानदार फॉर्म जारी है। अगर वह शतक लगाने में सफल होते तो वनडे में पिछली पांच पारियों में उनका ये तीसरा शतक होता। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक बनाया था। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा वनडे में 91 गेंदों में 93 रन बनाए। कोहली ने अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं विराट कोहली ने कप्तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की।विराट कोहली वनडे में 54वां शतक लगाने से चूके अगर विराट कोहली पहले वनडे में सात रन और बना लेते तो वनडे में ये उनका 54वां शतक होता। कोहली ने पिछले साल (2025) तीन शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने फरवरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.