मुंबई, सितम्बर 7 -- न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटेनर ने भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को आगामी एकदिवसीय शृंखला के लिए बड़ी चुनौती करार देते हुए कहा कि अतीत में इन दोनों दिग्गजों को न्यूजीलैंड की पिचें रास आयी हैं लेकिन उम्मीद है इस बार हालात अलग होंगे।इस बार विराट- रोहित पहले जैसा नहीं कर सकेंगे कोहली और रोहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब सिर्फ 50 ओवर के प्रारूप में खेलते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल अक्टूबर-नवंबर में पांच वनडे, पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। सैंटेनर ने 'पीटीआई' के साथ साक्षात्कार में कहा, ''यह एक चुनौती होगी। हमने लंबे समय से देखा है कि वे दोनों अब भी बेहद अच्छे खिलाड़ी हैं और वनडे क्रिकेट के माहिर हैं। अतीत में न्यूजीलैंड की कुछ पिचें उन्हें काफी रास आई हैं। उम्मीद है ...