विराट कोहली समेत इन दिग्गजों की लिस्ट में शुमार हुए समीर रिजवी, पूरी की POTM की हैट्रिक
नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी की शुरुआत आईपीएल 2026 में क्या कमाल की रही है। डीसी ने अभी तक इस सीजन दो मैच खेले हैं और दोनों जीते हैं। दिल्ली की इस धाकड़ परफॉर्मेंस के पीछे का राज ही समीर रिजवी है। रिजवी ने दिल्ली के लिए नंबर-4 पर अपना पहला मैच खेलते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 47 गेंदों पर 5 चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों के साथ नाबाद 70 रन बनाए थे। इसी लय को बरकरार रखते हुए उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 गेंदों पर 7 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद के साथ 90 रनों की पारी खेल डाली। रिजवी को इन दोनों ही पारियों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह भी पढ़ें- तुषार देशपांडे नहीं डालने वाले थे आखिरी ओवर! पराग का खुलासा; क्यों पलटा फैसला?रिजवी पिछले सीजन के आखिरी मैच में भी थे POTM क्या आप जानते हैं कि समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.