नई दिल्ली, जुलाई 24 -- वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी के दम पर भारत ने तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान जिम्बाब्वे को 7 विकेट से धूल चटाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। वैभव ने 19 गेंदों पर अपना पहला इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अब किसी भी फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने एक खास लिस्ट में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और शुभमन गिल को भी पछड़ा है। बता दें, इस लिस्ट में पूर्व कप्तान एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या जैसे धाकड़ बल्लेबाज सबसे फिसड्डी हैं। जी हां, यह लिस्ट है भारत के लिए सबसे कम पारियों में पहली टी20 फिफ्टी जड़ने का। वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड दौरे पर हुआ था, जहां वह कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। पहले तीन मैचों मे...