नई दिल्ली, मई 24 -- भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड के बीच हाल ही में तीखी बहस हुई, जो काफी चर्चा में है। कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच के बाद हेड से हाथ तक नहीं मिलाया था। दरअसल, कोहली ने हेड को लगातार इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में इस्तेमाल किए जाने का मजाक उड़ाते हुए इशारा किया कि उन्हें मैदान से बाहर रहने के बजाय कुछ गेंदें फेंकनी चाहिए। कोहली जब 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए तो हेड ने पलटवार करते हुए उनपर तंज कसा। एसआरएच ने 255/4 का स्कोर खड़ा करने के बाद 55 रन से जीत दर्ज की लेकिन तनाव बना रहा। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने कोहली और हेड कंट्रोवर्सी पर अपनी बेबाक राय रखी और कड़वा सच बोला। उनका मानना है कि कोहली को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से हाथ मिलाने से ...