नयी दिल्ली, जुलाई 18 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), वेस्टइंडीज और दुनिया भर के क्रिकेटरों ने महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का अपने-अपने अंदाज़ में उन्हें श्रद्धांजलि दी। 17 जुलाई को 89 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था, जिसकी पुष्टि उनके बेटे ने की थी। सोबर्स को हमेशा उस उपलब्धि के लिए याद किया जाएगा जो उन्होंने 1968 में स्वानसी के ग्लैमोरगन के सेंट हेलेन्स मैदान में हासिल की थी, जब वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार छह गेंदों के एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे, लेकिन उनके लंबे और शानदार करियर में उनकी उपलब्धियां असंख्य थीं।विराट कोहली ने इन शब्दों से दी श्रद्धांजलि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक्स के जरिए सोबर्स निधन पर संवेदना व्यक्त की और उन्हें इतिहास ...