नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में गदर काटा। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में आतिशी शतक जमाया। कोहली ने 88 गेंदों में नाबाद 139 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के हैं। उन्होंने करियर में पहली बार एक वनडे पारी में 9 सिक्स उड़ाए। यह कोहली का वनडे में 55वां और इंटरनेशनल क्रिकेट का 86वां शतक है। उनके तूफानी शतक की बदौलत भारत ने 296 रनों का लक्ष्य आसानी से 41.4 ओवर में हासिल कर लिया और तीन मैचों की वनडे सीरीज में बढ़त बना ली। कोहली ने तिरुवनंतपुरम वनडे में सेंचुरी लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई है।सचिन के दो कीर्तिमान किए ध्वस्त कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के दो और कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 15 हजार रन कंप्ली...