नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में शतक लगाने का मौका था लेकिन वह 19 रन से चूक गए। देवदत्त और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी से आरसीबी लक्ष्य हासिल करने के करीब पहुंच गई। टीम ने अंत में 18.5 ओवर में 206 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया और 10 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। विराट कोहली को जेसन होल्डर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। कोहली ने जब खाता भी नहीं खेाला था तब मोहम्मद सिराज की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने उनका कैच छोड़ दिया था। कोहली ने पिच के उछाल को बखूबी भांपते हुए प्रसिद्ध कृष्णा और कगिसो रबाडा का आसानी से सामना किया। कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दबदबा बनाया और 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।कोहली शतक स...