नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहटी में खेला गया था। इस हाईस्कोरिंग मैच में टीम इंडिया ने कप्तान शुभमन गिल की डबल सेंचुरी और रोहित शर्मा के शतक के दम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। गिल ने तो पिछले मैच में भी शतक जड़ा था, मगर हिटमैन का शतक भारतीय फैंस के लिए खास था। 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा की फॉर्म भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। रोहित शर्मा भी इस बात को जानते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तभी उन्होंने अपने शतक का सेलिब्रेशन निराले अंदाज में किया। वह बच्चों की तरह मैदान पर दौड़ते नजर आए। उनका इंटेंशन किसी वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को चिढ़ाना नहीं था, मगर हिटमैन को आउट करने के बाद विपक्षी टीम के गेंदबाज जेडन सील्स ने उनसे पंगा जरूर ले लिया।जेडन सील्स को ये हरकत करना पड़ा ...