नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- विराट कोहली अपने इंस्टा लाइक की वजह से एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। विराट कोहली ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर जर्मन इंफ्लुएंसर Lizzalazz की तस्वीरें लाइक की हैं। इससे पहले विराट कोहली अवनीत कौर की तस्वीरें लाइक करने को लेकर चर्चा में आए थे। उस वक्त विराट ने सफाई देते हुए कहा था कि इंस्टाग्राम की एल्गोरिदम की वजह से हुआ था। एक यूजर ने इस नए लाइक वाले तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- इंस्टा एल्गोरिदम की वजह से चीकू भैया कहीं मुश्किल में ना फंस जाएं।फिर लाइक की वजह से चर्चा में विराट कोहली रेडिट पर एक यूजर ने जर्मन इंफ्लुएंसर Lizzalazz की उस तस्वीर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें विराट कोहली का लाइक नजर आ रहा है। ये फोटो रेडिट पर आते ही लोग विराट कोहली को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- चीकू भैया की पक...