नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- परिवार के साथ समय बिताने के लिए लाइमलाइट से दूर टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ज्यादातर लंदन में दिखाई देते हैं। वह भारत ज्यादातर क्रिकेट खेलने ही आते हैं। जनवरी में टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे खेलने क बाद कोहली लंदन चले गए थे, इस दौरान उनके खूब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कभी धोनी बच्चों के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे तो कभी खाते-पिते। वहीं जब आईपीएल 2026 आया तो वह पूरी तैयारी के साथ भारत आए और आरसीबी के लिए पहले ही मैच में 69 रनों की शानदार पारी खेल जीत में अहम भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- अरुण जेटली की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा? विराट कोहली के ज्यादातर समय लंदन बिताने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। सोशल मीडिया पर तो फैंस बातें करने लगे हैं कि रॉयल चैलेंजर्स...