नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- विराट कोहली ने सोमवार, 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इतिहास रच दिया है। शाम को खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज ने ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जो आज तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं किया है। विराट कोहली आज के मैच में 11 रन बनाते ही आईपीएल के इतिहास में 9000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने यह कीर्तिमान स्थापित करने के लिए कुल 275 मैच खेले जिसकी सिर्फ 267 पारियों में यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- IPL के इतिहास में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टॉप-5 टीमें, RCB का 49 वाला रिकॉर्डआज के मैच में विराट कोहली ने बनाए 23 रन विराट कोहली ने आज के मैच में 15 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 23 रन बनाए। उन्होंने इस लो स्क...