नई दिल्ली, मार्च 29 -- विराट कोहली मैदान पर खेल रहे हों और अनुष्का शर्मा उनकी हौसलाअफजाई के लिए स्टैंड्स में हों, ऐसा पिछले कई सालों में बहुत कम हुआ है। हालांकि, आईपीएल 2026 के पहले मैच में दोनों साथ में दिखे। विराट कोहली आरसीबी के लिए मैच खेल रहे थे, जबकि अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में टीम और अपने पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थी। ऐसे में क्यूट मोमेंट तो फिर बनना ही था। विराट कोहली ने मैच फिनिश करने के बाद अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दी, जबकि अनुष्का ने भी पलटकर ऐसा ही जवाब दिया। दरअसल, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद यानी एसआरएच के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी को जीत मिली और विराट कोहली नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर मैच खत्...