नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Virat Kohli became 6th Batter to complete 16,500 List A Runs: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। किंग कोहली के बल्ले से इस मुकाबले में 66 गेंदों में 65 रनों की धमाकेदार पारी निकली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए। उनके पास शतक लगाने का मौका था, लेकिए एक लीडिंग एज लेती गेंदे से थर्डमैन के हाथों कैच आउट हो गए। हालांकि, आउट होने से पहले कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 16500 रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले दुनिया के 6वें और भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ऊपर सचिन रमेश तेंदलुकर, कुमार संगाकारा, विव रिचर्ड्स जैसे बल्लेबाज हैं। यह भी पढ़ें- डोपिंग मामले में फंसे पाक खिलाड़ी मोहम्मद नवाज, ICC ने लगा...