नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- आईपीएल की सबसे बड़ी फैन बेस वाली फ्रेंजाइजी में से एक आरसीबी लंबे समय तक निराशा के गर्त में रही। कारण यह रहा कि उन्हें खिताब जीतने के लिए 18 साल का समय लगा। विराट कोहली ने लंबे समय तक आरसीबी की कप्तानी की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। आखिरकार इस फ्रेंचाइजी की किस्मत 18वें साल में ही सही, लेकिन जब चमकी तो क्या जबरदस्त चमकी। विराट कोहली के स्टारडम वाली टीम ने एक नहीं लगातार दो बार खिताब अपने नाम कर लिया। इस सफलता को प्राप्त करने के लिए फ्रेंचाइजी ने कई अहम फैसले लिए। इसमें से एक प्रमुख फैसला लीडरशिप में परिवर्तन का भी था। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद फाफ-डु-प्लेसी को आरसीबी ने कुछ समय तक कप्तान बनाया था। हालांकि, 2024 के प्रदर्शन के बाद टीम ने उनसे आगे बढ़ने का फैसला किया और 2025 के लिए रजत पाटीदार को टीम का कप्...