नई दिल्ली, मार्च 29 -- विराट कोहली का सिक्का आईपीएल में चलता ही है। वह लगातार 19वें साल आईपीएल खेल रहे हैं। हालांकि, कुछ और खिलाड़ी भी हैं, जो 19वां सीजन खेल रहे हैं, लेकिन विराट कोहली जैसी कंसिस्टेंसी किसी के पास नहीं है। विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के सीजन की शुरुआत भी दमदार अंदाज में की और पहले ही मैच में अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इसी के साथ विराट कोहली ने दो बड़े रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के तोड़ दिए, जो आईपीएल में उन्होंने बनाए थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली अब आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस रनों की पारी जीत में जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने 42वीं बार 50 से ज्यादा रन आईपीएल में टीम की जीत में बनाए हैं। 41 बार ये कमाल डेविड वॉर्नर ने किया था। हालांकि, विराट कोहली...