नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच समाप्त हो चुका है। 27 सितंबर को तिरुवंतपुरम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने मेहमान टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है। 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली और शुभमन गिल के शतकों की मदद से इसे 41.4 ओवर में हासिल कर लिया। मुकाबले में विराट कोहली ने लाइमलाइट लूटी, जिन्होंने 88 गेंदों में ताबड़तोड़ 139 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उन्होंने 157.96 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। मुकाबले में विराट कोहली ने एक खास कारनामा और किया। उन्होंने रन चेज करते हुए जीत दर्ज करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान और बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को भी पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली अब तक वनडे क्रिकेट में रन चेज के मामले में भारत की जीत मे...